BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाविद्यालय अंजनिया के द्वारा टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कर रहे प्रेरित। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 14, 2021

महाविद्यालय अंजनिया के द्वारा टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कर रहे प्रेरित।




 रेवांचल टाइम्स  - शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के द्वारा गत दिवस कोविड-19 वैक्सीनेशन   जागरूकता पत्रिका का प्रथम अंक माह जून 2021 में प्रसारित किया गया था जिसका उद्देश्य था कि  वैक्सीनेशन जन जागरूकता अभियान को 100% सफल कर शासन का सहयोग करना था। इसी तारतम्य में एक बार फिर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ वा आईक्यू एसी शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के द्वारा कोविड-19 पत्रिका 2 अभियान चलाकर  वैक्सीनेशन के प्रथम द्वितीय डोज के   बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है और लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की जा रही है और बताया जा रहा है कि टीका का दूसरा डोज लगवाने में लोग लापरवाही बरत रहे हे इसका मुख्य कारण त्योहारी सीजन फसलों की कटाई बुवाई माना जा रहा है गांव में टीको को लेकर लोगों में उत्साह और जागरूकता की कमी दिख रही है। लोगों में अफवाह फैली हुई है वैक्सीनेशन करोआओगे तो मर जाओगे नपुंसक हो जाओगे इसलिए लोगो में वैक्सीनेशन कराने  के लिए रुचि में कमी आई है। लोगों की इस लापरवाही को देखते हुए टीकाकरण की दोनों डोज की महत्ता को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। आदिवासी ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन के दूसरे डोज के अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से इस पत्रिका 2 अभियान से आमजन एवं विद्यार्थियों के माध्यम से टीकाकरण अभियान के लिए ग्रामीणों  को प्रेरित करने का हमारा यह छोटा सा प्रयास है।

 टीकाकरण पत्रिका टू कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत कराने में शासन को सहयोग प्रदान करना मात्र है। जिसमें कार्यक्रम में सहयोगी डॉक्टर राजेश चौरसिया महा विद्यालय मंडला प्रतीक  श्रीवास्तव महाविद्यालय अंजनिया प्राचार्य,  पवन महल वंशी अजय सैन संदीप चौरसिया समस्त स्टाफ एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के छात्र-छात्राएं इस जागरूकता अभियान में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बना रहे है।

No comments:

Post a Comment